Pages

Friday, April 9, 2010

गर्भावस्था में व्यायाम से बच्चे होते हैं स्वस्थ


गर्भावस्था में हल्का व्यायाम होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। दरअसल गर्भावस्था में हल्का व्यायाम करने से गर्भ में पल रहे बच्चे का वजन नियंत्रित हो सकता है। यह अध्ययन ऑकलैंड और उत्तरी ऐरिजोना विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से किया गया। अध्ययन का नेतृत्व डॉ पॉल हॉफमैन ने किया था। इस अध्ययन में पाया गया कि जिन महिलाओं ने हल्का व्यायाम किया उनके बच्चों का अन्य महिलाओं के बच्चों की तुलना में वजन कुछ कम रहा।



शोध निष्कर्ष के आधार पर शोधकर्ताओं का कहना है कि भारी और मोटी औरतों के नवजात बच्चे का आकार औसत से बड़ा होने की अधिक संभावना होती है और इन बच्चों को जीवन में आगे चलकर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खासकर ऐसी महिलाओं को एक्सरसाइज करनी चाहिए।

READ MORE.....
http://alturl.com/u9ui http://merisakhi.in